Sunday, June 13, 2010
Sunday, June 6, 2010
Saturday, May 22, 2010
Sunday, March 14, 2010
Friday, January 8, 2010
Friday, January 1, 2010
My dear countrymen,
First & foremost, I wish you all a very happy, stimulating and a fruitful New Year. May God bless you with all the goodness, wellness, freshness, righteousness, kindness, integrity, honesty, decency & public interest thinking in the interest of the common man.
DO U KNOW - CONSTITUTION OF BHARAT GIVES US THE RIGHT TO LIVE A HAPPY LIFE. IT GIVES US THE RIGHT TO JUSTICE, RIGHT TO EDUCATION, RIGHT TO FREEDOM OF SPEECH, RIGHT TO GOOD HEALTH, RIGHT TO FOOD & MANY MORE ... .
BUT, TODAY WE FIND VIOLATION OF HUMAN RIGHTS EVERYWHERE. VIOLATION OF CHILD RIGHTS EVERYWHERE, WOMEN RIGHTS EVERYWHERE, YOUTH RIGHTS EVERYWHERE, CORRUPTION EVERYWHERE, INJUSTICE EVERYWHERE.
IN OTHER WORDS, WE FIND PROBLEMS EVERYWHERE. EVERYONE IS IN SOME OR THE OTHER PROBLEM. IT IS BASICALLY DUE TO THE FACT THAT A COMMON MAN IS DEPRIVED OF JUSTICE AND BASIC FUNDAMENTAL RIGHTS.
IT IS OBSERVED THAT THERE IS NO ONE TO HEAR THE PROBLEMS OF A COMMON MAN. A COMMON MAN TODAY, IS LEFT WITH NO OPTION BUT TO LIVE IN TRIBULATION, PROBLEM, TROUBLE, HARM & ALL EVIL OF THE SOCIETY.
IN MY OPINION, A COMMON MAN HAS NOW BECOME THE OPPRESSED PART OF THE SOCIETY.
astitva
[AS AN ORGANIZATION]
HELPS YOU TO FIGHT FOR JUSTICE AND RIGHT.
PLEASE DO REMEMBER
IF YOU TOO HAVE A PROBLEM
IF THERE IS NOBODY TO HEAR YOU
IF THERE IS NOBODY
TO SORT YOUR PROBLEM OUT
DON'T GET DISHEARTENED,
COME TO US
WE PROMISE TO GET YOU
YOUR RIGHTS & JUSTICE.
YOU CAN GET IN TOUCH WITH US:
BY
CELL # 09212593700, 9213505490
email: hakaurnyayakijung@gmail.com
To know more about us:
visit us at
www.astitva-dns.blogspot.com
Saturday, November 28, 2009
ये हमारा दुर्भाग्य ही है कि हमारे देश के नेता जिनके ऊपर देश अपने सुरक्षा की ज़िम्मेदारी सौंपता है वही नेता देश को सुरक्षा प्रदान करने के बजाय आतंकवाद जैसे गंभीर मसले पर भी राजनीत करते हैं.
जरा सोचें, अगर देश में हेमंत करकरे, संदीप उन्नीकृष्णन, विजय सालसकर, गजेन्द्र सिंह जैसे जांबाज़ सिपाही न होते तो भारत का क्या होता.
भारत माँ को इन शहीद बहादुरों पर नाज़ है. इन सभी बहादुरों को मेरा शत-शत नमन.
न जाने कब वो दिन आएगा जब हमारे देश के नेता आतंकवाद जैसे गंभीर मसले पर राजनीत करना
Monday, October 19, 2009
Saturday, October 3, 2009
आम आदमी का अस्तित्वडी एन श्रीवास्तवसंस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्षअस्तित्वआज आम आदमी का न तो कोई वजूद है, न कोई कीमत और इसी लिए आम आदमी कारण कोई पहचान है ही नहीं. इसी कारन आम आदमी का अस्तित्व बहुत तेजी के साथ धूमिल पड़ता जा रहा है. यदि अब भी हम नहीं चेते, नहीं जागे, नहीं समझे तो वो समय ज्यादा दूर नहीं जब हमारा अस्तित्व मिट्टी में मिलकर नष्ट हो जायेगा.आम आदमी आज केवल कीड़े मकोड़ों की तरह रह गया है. जिस प्रकार सड़क पर चल रहे आदमी के पैरों के नीचे कितने ही कीड़े पिचकर दबकर मर जाते हैं कभी किसीने इस बात की सुध नहीं ली. ठीक उसी प्रकार आम आदमी भी नित्य प्रतिदिन किसी न किसी कारणवश अपनी जान गवां रहा है, चाहे उसका कत्ल हो रहा हो, या किसी घातक बीमारी की इलाज के अभाव में या फिर भूखमरी के कारण.कारण चाहे कुछ भी हो पर कौन सुध ले रहा है आज आम आदमी के दर्द की?आम आदमी की तुलना कीड़े से? ये बात हमें भी हज़म नहीं हुई. परन्तु हमने हार नहीं मानी. गहन चिंतन मनन करने पर लगा कि बात में दम है. अब आप भी यदि इस बात पर गौर करें तो पाएंगे कि यह कहना कि आम आदमी आज महज़ कीड़े मकोड़ों की तरह रह गया है ये बात अक्षरशः सत्य है.तिलचट्टा - जिसे हम कोकरोच के नाम से भी जानते हैं, उसकी जिंदगी कितनी दैनीय है. गटर की सडांध में उसे रहना पड़ता है , सडांध ही खाना पड़ता है, सडांध में ही सारी जिंदगी बितानी पड़ती है. कहते हैं की जब इश्वर तिलचट्टे की उत्पत्ति कर रहा था तब एक काल्पनिक संवाद जो इश्वर और तिलचट्टे के बीच हुई उसपर ज़रा ध्यान दें :इश्वर: बेटा तिलचट्टे, पैदा तो मैं तुझे कर रहा हूँ पर एक बात समझ ले. तुझे जीने का अधिकार नहीं है.तिलचट्टा: भगवन, जब जीने का हक़ ही नहीं है तो पैदा ही क्यूँ करते हो?इश्वर: पैदा तो करना ही होगा, ऐसा विदित है. और तुझे गटर की सडांध में रहना पड़ेगा, सडांध ही खाना पडेगा, सडांध में ही सारी जिंदगी बितानी पड़ेगी.तिलचट्टा: भगवन, यदि ऐसी बात है तो हमें पैदा करके फ़ौरन मृत्यु को प्राप्त करा दो ताकिहमें ऐसी दर्दनाक ज़िन्दगी न जीनी पड़े.इश्वर: एक मजबूरी और भी है कि मरने तुझे दिया नहीं जायेगा.तिलचट्टा : तो फिर आप ही बताएं कि हम कैसे अपनी जिंदगी बिताएं.इश्वर: ऐसी ज़िन्दगी जीने के लिए सहनशीलता की अधिकता होनी चाहिए. और सहनशील बनाने के लिए ज़रूरी है कि खून में गर्मी न हो. और खून की गर्मी हटाने के लिए ज़रूरी है खून का रंग लाल न हो. इस कारण मैं तुम्हारे खून का रंग सफ़ेद कर देता हूँ. इससे तुम्हें दो फायदे होंगे. एक - तुम में ज़रुरत से अधिक सहनशीलता आएगी और दूसरा - तुम्हारी मृत्यु जबतक पैरों तले कुचलकर न मारा जाये तबतक नहीं होगी.तबसे तिलचट्टा एक अत्यंत सहनशील कीड़े माना जाता रहा है. और आसानी से उसकी मृत्यु नहीं होती है.आज ठीक ऐसी ही ज़िन्दगी आम आदमी की हो गयी है. सडांध में रहना पड़ता है, सडांध ही खाना पड़ता है, सडांध में ही सारी जिंदगी बितानी पड़ती है आम आदमी को. आम आदमी को न तो जीने का हक़ है और न ही उसे मरने दिया जाता है. भूख से बेहाल तडफता आम आदमी जब खुदकुशी करने चलता है तो फ़ौरन कानून के पंजे उसे धर दबोचते हैं और वो आदमी खुदकुशी करने की कोशिश के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया जाता है. अब इस विडम्बना को देखिये. भूख मिटाने को रोटी मांगने पर पुलिस उससे कहती है की रोटी देने का अधिकार उसके पास नहीं है.पर मरने की कोशिश करने पर उसे रोकना कानून है बेशक यह कोशिश भूखमरी के कारणों से ही क्यूँ न हो.ठीक कीड़े मकोड़ों की तरह ही आम आदमी की सुनने वाला भी कोई नहीं है.
तो बताईये, आप को आम आदमी की ज़िन्दगी क्या कीडे मकोडों की सी नहीं लगती है. क्या फर्क लगा आपको इन दोनों जिंदगियों में? यदि आपका मार्ग दर्शन हमें मिले तो शायद हमें और भी कुछ समझ आये.ज़रा सोचिये, ऐसा आखिर क्यूँ? क्यूँ कि आम आदमी का खून भी जैसे सफ़ेद हो गया है. हर हर ज़ुल्म और हर अत्याचार सहने कि आदत पद गयी हाय. कुछ भी हो एक बात हमें नहीं भूलना चाहिए कि तिलचट्टे का खून तो भगवान ने सफ़ेद किया था परन्तु आम आदमी ने तो अपना खून स्वयं ही सफ़ेद कर लिया. इस लिए मेरे प्यारे देशवासियों अब वक़्त आ गया हैउठो, जागो, खुद को पहचानो,अपने हक़ अधिकारों को जानो
Friday, October 2, 2009
अस्तित्व रक्षा हेतु
हक़ और न्याय के ज़ंग की शुरुआत
आज देश में आम आदमी की लड़ाई राजनीती से नहीं है , लडाई सरकारों की नहीं , अच्छे बुरे नेता की भी नहीं है . लडाई पार्टियों की नहीं , लड़ाई सत्ता की नहीं और न ही लडाई कुर्सी की है . सही मायने में आज लडाई तो है हक़ और न्याय को हासिल करने की . आज लडाई है अशिक्षितों को शिक्षित बनाने की . लडाई है अन्याय से . लडाई है आम आदमी को गुमराही से बचाने की . लडाई है रोटी और कपडे की , आम आदमी के लिए एक छत की . लडाई है आर्थिक आज़ादी की . लडाई है समाज में बढ़ते अराजकता से , समाज में फैले भ्रष्टाचार से , समाज में पंख फैलाते उस द्वेष से जहाँ इंसान अपने ही खून का प्यासा हो रहा है . लडाई है उस आतंकवाद से जिसने असंख्य माताओं के की गोअद सूनी कर डालीं , असंख्य अबलाओं को विधवा बना दिया , असंख्य बच्चों को अनाथ बना दिया पर हमारे तथाकथित नेता सिर्फ एक दुसरे नेताओं के मत्थे दोष मढ़कर अपना पल्ला झाड़ कर रह गए.
वास्तव में एक नेता जो कुर्सी पर बैठ चूका है उसे न तो किसी प्रकार की असुविधा ही है और न ही कोई परेशानी. उनकी तो हर ज़रुरत, चाहे वो छोटी हो या बड़ी पल भर में पूरी हो जाती है बेशक वो उसके हक़ के अतिरिक्त ही क्यों न हो. वहीँ अपने हक़ की भीख मांगता रह जाता है आम आदमी और अपने हक़ से भी महरूम रह जाता है.
क्या आपने कभी सोचा है की ऐसा आखिर क्यों होता है? इसका मूल कारन आम आदमी ही है.
अनंत काल से इस देश का विभाजन होता चला आ रहा है. कभी धर्म और मज़हब के नाम पर तो कभी जाती के नाम पर. कभी बिरादरी के नाम पर. फिर कभी अमीर गरीब के नाम पर, तो कभी ऊंच नीच के नाम पर कभी भाषा तो कभी प्रान्त के नाम पर. पर देश का सबसे बड़ा विभाजन जो मुझे लगता है वो हुआ पहचान के नाम पर. हमारा देश दो बड़े हिस्सों में बाँट गया. एक वो वर्ग बना जिनकी अपनी एक पहचान थी अपना एक वजूद था, अपनी कोई अहमियत थी और दूसरा वो वर्ग बना जिसकी कोई पहचान थी ही नहीं और न ही उनकी कोई अहमियत ही थी. इस आम आदमी का कोई वजूद था ही नहीं. आप स्वयं देखें और समझने की कोशिश करें. क्या आपको ऐसा नहीं लगता है की आज हमारे देश में जिस वर्ग की पहचान है उस वर्ग के लोगों को हम नेता कह सकते हैं. वहीँ आम आदमी की कोई पहचान नहीं ही. उसका कोई वजूद नहीं है. उसकी कोई अहमियत नहीं है. कहने का मकसद ये है की आम आदमी का कोई आज कोई अस्तित्व नहीं है.
Friday, September 25, 2009

माँ के परम भक्तों,



